ये 2 चीजें एक साथ खाएंगे तो होंगे समय से पहले बूढ़े

By Harsha Singh
2023-11-30,10:36 IST

कई लोग अपने खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए 2 ऐसी चीजों को मिक्स करके खाते हैं, जो सेहत के लिए बहुत खतरनाक साबित हो सकती हैं। आयुर्वेद में भी कुछ ऐसे कॉम्बिनेशंस के बारे में बात की गई है, जो आपको उम्र से पहले ही बूढ़ा बना देते हैं।

दही और फ्रूट

कई लोग दही में फ्रूट्स डालकर खाना पसंद करते हैं। हालांकि, आपको ऐसा नहीं करना चाहिए। इसकी वजह यह है कि फ्रूट जल्दी डाइजेस्ट हो जाते हैं, जबकि दही को पचने में वक्त लगता है। इससे शरीर में एसिडिटी हो सकती है, जिसका असर आपके चेहरे पर दिख सकता है।

खाने के बाद कोल्ड ड्रिंक

अक्सर लोग खाने के साथ कोल्ड ड्रिंक पीना पसंद करते हैं। हालांकि, यह कॉम्बिनेशन शरीर के साथ स्किन के लिए भी अच्छा नहीं होता है। ऐसे में अगर आप किसी ठंडी चीज का सेवन करते हैं, तो कुछ देर तक कोल्ड ड्रिंक न पिएं।

घी और शहद

घी और शहद दोनों सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं, लेकिन इन्हें कभी भी साथ में नहीं खाना चाहिए। इन दोनों चीजों को साथ में खाने से शरीर में टॉक्सिक बायप्रोडक्ट्स बन सकते हैं, जो न्यूरोलॉजिकल और स्किन से जुड़ी समस्याएं पैदा कर सकते हैं।

दूध के साथ नमक वाली चीजें

इसके अलावा, इंसान को कभी भी नमक वाली चीज के साथ दूध या चाय नहीं पीनी चाहिए। जैसे मूली के पराठों के साथ चाय का सेवन न करें।

अनजाने में न करें ये गलती

वहीं, कई बार हम अनजाने में भी कुछ गलतियां कर देते हैं। ऐसे में जब आप खूब पसीना बहाएं, तो आपको गर्म पानी से नहाने से बचना चाहिए। इससे स्किन काफी ज्यादा डल और ड्राई हो जाती है।

इन फूड कॉम्बिनेशन को खाने से बचें। स्वास्थ्य से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com