सुंदरता में चार-चांद लगाता है यह विटामिन

By Shilpy Arya
2023-11-30,10:00 IST

शादी सीजन आ चुका है। ऐसे में खूबसूरत दिखना तो हर कोई चाहता है। इस लेख में ऐसे खास विटामिन के बारे में बात कर रहे हैं, जिसे सुंदरता का विटामिन कहा जाता है। स्टोरी में जानें इसके बारे में विस्तार से-

सुंदरता का विटामिन कौन सा है?

शायद ही आप जानते हों कि विटामिन ई को सुंदरता का विटामिन कहते हैं। इससे आपकी त्वचा और बालों की खूबसूरती बढ़ती है। यह एंटीऑक्सीडेंट के तौर पर काम करता है।

नारियल पानी

विटामिन ई के गुणों से भरपूर नारियल पानी का सेवन करने से आपको बालों और त्वचा से जुड़ी समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता। साथ ही, इसमें मैग्नीशियम और पोटेशियम होते हैं, जो बीपी कंट्रोल करते हैं।

एलोवेरा लगाएं

खूबसूरती बढ़ाने के लिए आप एलोवेरा की मदद ले सकते हैं। इसमें मौजूद विटामिन E त्वचा में कसाव लाने में मदद करता है। इसे सीधे तौर पर स्किन पर लगाएं।

नारियल का तेल

बालों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए नारियल के तेल को हल्का गुनगुना करके सिर की मसाज करें। इसमें मौजूद विटामिन E और एंटी ऑक्सीडेंट के गुण स्कैल्प को हेल्दी रखते हैं।

एवोकाडो खाएं

खूबसूरती में चार-चांद लगाने के लिए आप विटामिन सी, ए, के व ई के गुणों से भरपूर एवोकाडो को डाइट में शामिल करें।

सूरजमुखी के बीज

यह बीज ओमेगा 3, जिंक, विटामिन ई व एंटी ऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं। आप इनका सेवन रोजाना कर सकते हैं।

सुंदरता में चार-चांद लगाने के लिए आप विटामिन ई से भरपूर इन चीजों का सेवन करने के अलावा, बताई गई चीजों को लगा भी सकते हैं। सेहत से जुड़ी और जानकारियों के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com