ठंड में ज्यादा चाय पीने के नुकसान

By Vikas Rana
2023-11-29,18:32 IST

सर्दियों में सुबह उठकर गर्म चाय पीना सभी को पसंद हैं। कई लोगों को चाय इतनी ज्यादा पसंद होती है कि वह दिन में 4-5 कप पी जाते है, लेकिन चाय का अधिक सेवन आपके शरीर को नुकसान पहुंचा सकती है। विस्तार से जानिए लेख में -

पेट के लिए नुकसानदायक

ज्यादा चाय पीने से आपको पेट से जुड़ी समस्याएं जैसे - कब्ज, गैस और ब्लोटिंग हो सकती है। साथ ही, ये डाइजेशन सिस्टम को भी खराब करता है।

हार्टबर्न की समस्या

सर्दियों में चाय के अधिक सेवन करने के कारण आपको गैस, सीने में जलन और बदहजमी हो सकती है। साथ ही, ये उल्टी और जी मिचलाने जैसी समस्याएं को भी बढ़ाता है।

घबराहट होना

बता दें, चाय में कैफीन की मात्रा काफी अधिक होती है। ऐसे में चाय के अधिक सेवन के कारण आपको घबराहट महसूस हो सकती है। इसके अलावा ये आपके नर्वस सिस्टम को भी नुकसान पहुंचाता है।

सिर दर्द की समस्या

अक्सर सिर के दर्द को कम करने के लिए चाय का सेवन करते है। लेकिन इसका अधिक सेवन आपके सिर दर्द को कम करने की जगह बढ़ा सकता है।

गर्भवती महिला के लिए नुकसानदायक

प्रेग्नेंट महिलाओं को ज्यादा चाय पीने से बचना चाहिए। बता दें, ज्यादा कैफीन का सेवन करने से महिलाओं को डिलीवरी के दौरान दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

चक्कर आना

शरीर में कैफीन की ज्यादा मात्रा होने के कारण आपको चक्कर आने की समस्या हो सकती है। ऐसे में ज्यादा चाय पीने से बचें।

ज्यादा चाय पीने से शरीर को इतने ज्यादा नुकसान होते हैं। सेहत से जुड़ी और जानकारियों के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com