डार्क सर्कल का रामबाण उपाय है एलोवेरा जेल, विटामिन ई और बादाम तेल का मिश्रण, जानें प्रयोग का आसान तरीका

Aloe Vera Gel Vitamin E And Almond Oil For Dark Circles: अगर आप भी आंखों के नीचे काले घेरों से परेशान हैं, तो यह नुस्खा आपके लिए रामबाण उपाय है।

Vineet Kumar
Written by: Vineet KumarUpdated at: Nov 29, 2023 17:23 IST
डार्क सर्कल का रामबाण उपाय है एलोवेरा जेल, विटामिन ई और बादाम तेल का मिश्रण, जानें प्रयोग का आसान तरीका

Onlymyhealth Dabur Vedic Tea

Aloe Vera Gel Vitamin E And Almond Oil For Dark Circles: आंखों के नीचे काले घेरे होना आजकल बहुत आम समस्या बन गई है। आजकल हम देखते हैं कि हर तीसरे व्यक्ति की आंखों के नीचे काले घेरे पड़ गए हैं। ऐसा आमतौर पर उन लोगों के साथ अधिक देखने को मिलता है, जो लोग रात में देर तक जागते हैं और जिनकी नींद ठीक से पूरी नहीं हो पाती है। इसके अलावा, कुछ लोगों में आंखों के नींचे मौजूद ये काले घेरे कई बार उनके शारीरिक स्वास्थ्य के बारे में भी काफी कुछ बताते हैं। बहुत से लोगों में यह समस्या शरीर में पोषक तत्वों की कमी और शारीरिक कमजोरी के कारण भी देखने को मिलती है। यह कुछ मामलों में शरीर में खून की कमी का संकेत भी हो सकता है। इसलिए अगर कोई व्यक्ति आंखों के नींचे काले घेरे नोटिस करता है, तो उसे इसे अनदेखा नहीं करना चाहिए और ऐसे में तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए, जिससे की वे इसके पीछे के कारणों का पता लगा सके। डॉक्टर द्वारा दिए गए उपचार के साथ कुछ घरेलू नुस्खों की मदद से आपको जल्द इन काले घेरों से छुटकारा मिल सकता है। आपको जानकर हैरानी हो सकती है कि एलोवेरा, विटामिन ई और बादाम तेल का मिश्रण काले घेरों की समस्या को दूर करने में आपकी कई तरह से मदद कर सकता है। इस लेख में हम आपको डार्क सर्कल दूर करने के लिए एलोवेरा, विटामिन ई और बादाम तेल के फायदे और प्रयोग का आसान तरीका बता रहे हैं....

Aloe Vera Gel Vitamin E And Almond Oil For Dark Circles In Hindi

डार्क सर्कल कम करने के लिए एलोवेरा जेल, विटामिन ई और बादाम तेल के फायदे-  Aloe Vera Gel, Vitamin E And Almond Oil For Dark Circles In Hindi

एलोवेरा में प्राकृतिक मॉइश्चराइजिंग गुण होते हैं। यह आंखों के नीचे की ड्राई स्किन को नमी प्रदान करता है। साथ ही, इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स गुण आंखों के नींचे की डेड स्किन को भी साफ करते हैं। एलोवेरा त्वचा की रंगत में भी सुधार करता है। इस तरह यह काले घेरों को हल्का करने में मदद करता है। वहीं विटामिन ई भी एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है, जो डेड स्किन को साफ करने और त्वचा की रंगत में सुधार करने में मदद करता है। इसके अलावा, बादाम की बात करें तो यह प्राकृतिक रूप से विटामिन ई से भरपूर होता है। इसके अलावा, इसमें हेल्दी फैट्स जैसे ओमेगा-3 और 6 फैटी एसिड भी मौजूद होते हैं। त्चचा को मॉइश्चराइज रखने और रंगत में सुधार करने में मदद करते हैं। अगर आप नियमित  एलोवेरा जेल, विटामिन ई और बादाम तेल का प्रयोग डार्क सर्कल पर करते हैं, तो इससे आपको इनसे जल्द छुटकारा पाने में मदद मिल सकती है।

इसे भी पढ़ें: जिद्दी डार्क सर्कल से हैं परेशान? दूर करने के लिए लगाएं खीरे के ये 3 फेस मास्क, जल्दी दिखेगा असर

इसे भी पढ़ें: आंखों के नीचे डार्क सर्कल्स (काले घेरों) को कम करने के लिए डाइट में शामिल करें ये 5 पोषक तत्व

एलोवेरा जेल, विटामिन ई और बादाम तेल से डार्क सर्कल कैसे हटाएं- How To  Use Aloe Vera Gel, Vitamin E And Almond Oil For Dark Circles In Hindi

इसके लिए आपको एक छोटी कटोरी में एक-एक चम्मच एलोवेरा जेल और बादाम तेल लेना है। इन्हें अच्छी तरह मिक्स कर लेना है। बादाम में प्राकृतिक रूप से विटामिन ई मौजूद होता है इसलिए आपको विटामिन ई कैप्सूल का प्रयोग करने की कोई खास आवश्यकता नहीं है। लेकिन ध्यान रखें कि बादाम रोगन या शुद्ध बादाम के तेल का प्रयोग ही करें। रात को सोने से पहले इस मिश्रण को अपनी आंखों के नीचे नियमित रूप से लगाएं। आपको कुछ ही दिनों में फर्क दिखने लगेगा।

All Image source: Freepik

Disclaimer