सर्दियों में दही खाना सही है या नहीं?

By Harsha Singh
2023-11-30,07:00 IST

सर्दियों में अक्सर दही कम खाने की सलाह दी जाती है, क्योंकि इसकी तासीर ठंडी होती है। ऐसा कहा जाता है कि सर्दियों में दही खाने से इंसान को सर्दी-जुकाम जैसी मौसमी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। चलिए जानते हैं कि सर्दियों में दही खाना चाहिए या नहीं?

आयुर्वेद की राय

आयुर्वेद के मुताबिक, सर्दियों में दही खाने से बचना चाहिए। यह गले में बलगम की मात्रा को बढ़ा देता है। इसके सेवन से ओवरऑल हेल्थ पर असर पड़ता है। अगर आप सांस संबंधी समस्याओं, अस्थमा, सर्दी और खांसी की समस्या का सामना कर रहे हैं, तो दही खाने से बचें।

दही खाएं या नहीं?

अगर आप सर्दियों में दही का सेवन करना चाहते हैं, तो ताजा दही खाएं। इससे आपकी सेहत पर बुरा असर नहीं होगा। आपको फ्रिज का ठंडा दही खाने की गलती बिल्कुल नहीं करनी चाहिए। इसके साथ ही, ज्यादा मात्रा में दही खाने से बचें। आइए दही खाने के फायदे जान लेते हैं-

पाचन तंत्र

सर्दियों में कम मात्रा में दही खाने से इंसान का पाचन तंत्र ठीक हो सकता है। यह आपके शरीर के पीएच लेवल को सुधार सकता है। दही खाने से इंसान की पाचन शक्ति मजबूत होती है।

मजबूत हड्डियां

अगर आप हड्डियों में दर्द और सूजन की समस्या का सामना कर रहे हैं, तो दही का सेवन फायदेमंद हो सकता है। दही में कैल्शियम अच्छी मात्रा में पाया जाता है, जो हड्डियों को मजबूती देता है।

स्किन केयर

दही का सेवन करने से स्किन भी नेचुरली ग्लो करने लग जाती है। दही के अंदर मॉइस्चराइजिंग गुण पाए जाते हैं, जो चेहरे पर निखार लेकर आते हैं। यह स्किन से ब्लैकहेड्स की परेशानी को कम करते हैं और स्किन को बेदाग बनाते हैं।

सर्दियों में कम मात्रा में दही खाना सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है। स्वास्थ्य से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com