सर्दियों में टेस्टी गजक खाना कितना फायदेमंद?

By Harsha Singh
2023-11-29,18:06 IST

सर्दियों के मौसम में बाजारों के अंदर टिल और गुड़ की गजक बिकने लगती है। आपको जानकर हैरानी होगी कि यह टेस्टी गजक हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती है। आइए इससे होने वाले लाभों के बारे में जानते हैं।

शरीर को गर्माहट

बता दें कि सर्दियों में खाई जाने वाली चीजों की तासीर गर्म होती है। ऐसे में गजक खाने से शरीर गर्म रहता है, इससे आप कई तरह की मौसमी बीमारियों की चपेट में आने से बच जाते हैं।

मजबूत हड्डियां

गजक खाने से इंसान की हड्डियां मजबूत होती हैं। इसे तिल और गुड़ मिलाकर बनाया जाता है, यही कारण है कि इसमें भरपूर मात्रा में कैल्शियम होता है। यह हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है।

एनर्जी बूस्टर

बता दें कि तिल और गुड़ शरीर में एनर्जी बढ़ाने का काम करते हैं। वहीं, कई जगहों पर गजक को बनाने के लिए गुड़ और मूंगफली का इस्तेमाल होता है। मूंगफली भी एनर्जी का बहुत अच्छा सोर्स होती है।

वेट लॉस

गजक में पाए जाने वाले तिल और गुड़ शरीर में मेटाबॉलिज्म प्रोसेस को बढ़ाने का काम करते हैं। इस वजह से सर्दियों में वजन कम करना आसान हो जाता है।

पाचन तंत्र

गजक खाना से पाचन संबंधी समस्याएं नहीं होती हैं। इसके अंदर फाइबर होता है, जो पाचन से जुड़ी समस्याओं से बचाव करने में मदद करता है।

स्किन केयर

बता दें कि तिल में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो चेहरे से डेड स्किन सेल्स को हटाकर नए सेल्स बनाने का काम करते हैं। यह सर्दियों में रूखी और फटी स्किन को सुधारने में बहुत फायदेमंद होते हैं।

सर्दियों में गजक खाना सेहत के लिए फायदेमंद होता है। स्वास्थ्य से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com