इन 6 आदतों से करें दिन की शुरुआत, बीमारी होगी छूमंतर

By Vikas Rana
2023-11-30,08:00 IST

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए आहार के अलावा आदतों पर भी ध्यान देना काफी ज्यादा जरूरी है। ऐसे में खुद को स्वस्थ रखने के लिए इन आदतों के साथ दिन की शुरुआत करें। विस्तार से जानिए लेख में -

खाली पेट पानी पीना

सुबह उठकर खाली पेट पानी पिएं। पानी पीने से शरीर में मौजूद विषैले तत्व बाहर निकल जाते है। साथ ही, इससे शरीर का मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है।

हाथों से आंखों को कवर करना

सुबह उठकर अपने दोनों हाथों से आंखों को कवर करें और इस पोजीशन में 2 मिनट तक रहे। ऐसा करने से आपकी आंखों को आराम मिलेगा और आप काफी हेल्दी महसूस करेंगे।

चेहरे पर पानी डालें

सुबह उठकर नार्मल पानी से आंखों को धोने से आंखें स्वस्थ रहती है। साथ ही, ये आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद करता है।

जूस पिएं

सुबह उठकर जूस पीने की आदत आपको हेल्दी रखती है। साथ ही, अगर आप सुबह उठकर चुकंदर का जूस पीते हैं, तो इससे आपकी इम्यूनिटी भी मजबूत होती है।

नंगे पैर घास में घूमें

रोज सुबह घास पर नंगे पैर चलने से आंखों की रोशनी तेज होती है। साथ ही, ये आर्थराइटिस और अस्थमा की समस्या को भी दूर करता है।

एक्सरसाइज करें

सुबह उठकर एक्सरसाइज करने से आप स्वस्थ रहने के अलावा आप पूरे दिन एनर्जेटिक रहते है। इसलिए रोज सुबह उठकर एक्सरसाइज जरूर करें।

इन आदतों को अपनाने से आपका शरीर हेल्दी रहेगा। सेहत से जुड़ी अन्य जानकारियों के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com